
दिल्ली – उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी केवल खुराना का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो काफी समय से जान लेवा बिमारी का इलाज करा रहे थे, लेकिन आखिर यह जाबाज़ अधिकारी ज़िन्दगी की जंग हार गया। उनके निधन का समाचार सुनकर पूरे राज्य के पुलिस विभाग में शोक की लहर फेल गई।
आपको बता दे कि उत्तराखंड कैडर 2005 बेच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना एक जाबाज़ अधिकारी माने जाते थे। वो जिस जिले में भी रहे उन्होंने पुलिस विभाग में बदलाव करने की कोशिश की। ऊधम सिंह नगर जिले में 2016 में नियुक्ति के दौरान केवल खुराना ने पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करके नई दिशा देने की शुरुआत की। पुलिस को अनुशासन और कड़े नियमो का पालन कराने का दुस्साहस किया।
साथ ही उन्होंने आईपीएस और आईएएस की तैयारी कर रहे छात्रों को कोचिंग क्लास देकर मनोबल बढ़ाया, जिससे छात्रों को इसका लाभ हुआ और कई छात्र इससे लाभान्वित हुए है। उनके कई और किस्से भी चर्चा में रहे है, उन्होंने हमेशा लोगो को न्याय दिलाने की दिशा और पुलिस की छवि को बेहतर बनाने की दिशा में काफी काम किया है। ‘इंडिया नज़र’ ऐसे अधिकारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता है।






















