
नई दिल्ली – दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के शपथ लेने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे दिल्ली में भेट करके उन्हें नई जिम्म्मेदारी के लिये बधाई दी एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु शुभकामनाये दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेत्तृत्व में दिल्ली विकास के नये आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।






















