
– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – गांधी पार्क में वैदिक मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित महापौर नगर निगम विकास शर्मा को शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत महापौर विकास शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह मे बतौर मुख्यातिथि सुबे की खेल, युवा कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सम्बोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा व पार्षदों को बधाई दी। उन्होने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए नगर निगम रूद्रपुर वासियों को महापौर चुनने के लिए बधाई दी व आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि महापौर अपने नाम के अनुरूप रूद्रपुर के सर्वागींण विकास में कोई कोर-कसर नही छोड़ेगें। उन्होने कहा कि डबल इंजन सरकार रूद्रपुर नगर निगम के विकास हेतु हमेशा महापौर के साथ रहेगी। मंत्री ने कहा कि वह स्वंय भी पूर्ण सहयोग देंगी।

नगर निगम बोर्ड की बैठक नई परंपरा की शुरुआत, वंदेमातरम से शुरू और राष्ट्र गान के साथ खत्म
रुद्रपुर – नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम से और समापन राष्ट्र गान से हुआ।
मेयर विकास शर्मा ने बोर्ड बैठक में इस राष्ट्रवादी परंपरा की शुरुआत की। अब प्रत्येक बैठक की शुरुआत वंदेमातरम से और समापन राष्ट्र गान से होगा। बोर्ड बैठक में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।
बैठक में 13 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों, महापौर व पार्षदों को नगर आयुक्त की टीम द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, अध्यक्ष आपदा प्रबन्धन विनय रूहेला, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री अमित नारंग, पुष्कर काला, अनिल चौहान, दीप कोश्यारी, दीपक मेहरा, सत्यप्रकाश चौहान, नेत्रपाल मौर्य, दिवाकर पाण्डे, सुरेश परिहार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जसपाल कोली, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, महन्त शिवानन्द महाराज, रमेश वशिष्ठ, कंचन वैद्य, चैतन्य गुरू जी, प्रेमानन्द महाराज, बॉबी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थी।






















