
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – मनोज सरकार स्टेडियम में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे के दौरान नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा ने उनका स्वागत किया और उनके साथ मुख्यमंत्री के साथ कार्यकर्मो में प्रतिभाग भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत साइकिलिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया और साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फिट रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर साइकिलिंग कर फिट इंडिया अभियान में अपना योगदान दिया साथ ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित विभिन्न स्कूली छात्रों के साथ भी कुछ आत्मीय पल बिताए।

साथ ही रूद्रपुर में प्रस्तावित ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया राष्ट्रीय खेलों के प्रति युवाओं का जोश ‘खेलभूमि’ के रूप में ‘नए उत्तराखण्ड’ के उदय का घोतक है।
राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में उत्तराखण्ड की अलग छवि बनी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय खेलों के लिए विकसित की गई। विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी।























