
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट रुद्रपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की हारजीत को लेकर सट्टा बाज़ार गरम होने की खबरे आ रही है। अभी तक जीत के सबसे ज़्यादा दावे भापा प्रत्याशी विकास शर्मा की जीत केकिये जा रहे है. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा को भी कम आँक कर नहीं देखा जा रहा है। सबके दिलो की धड़कने बड़ी हुई है कि आखिर मतदाता किसे रुद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण सीट पर अपना मेयर चुनेंगे ?
मतगणना की शुरुआत में कई सीटों पर भाजपा तो कई सीटों पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे है। चालीस वार्डो में प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत भी बार बार बदल रही है। मेयर प्रत्याशी की अभी खबर लिखे जाने तक कोई अपडेट नहीं आई है।





















