– वार्ड 38 में जनसंपर्क और शिष्टाचार मुलाकात
रुद्रपुर – भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से गुमराह न हो और भाजपा के पक्ष में मतदान करके शहर के विकास को प्राथमिकता दें।
विकास शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास कार्य तेजी से होंगे। कहा कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए कृतसंकल्पित हैं। कहा कि विकास ही जनता को चाहिए। कांग्रेस डूबता जहाज है। सिर्फ भ्रम फैलाकर जनता से वोट हासिल करना उनका उद्देश्य है।

विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए अनर्गल अलाप कर रही है। हिन्दुत्व की रक्षा सिर्फ भाजपा करती है, इसलिए भाजपा को मजबूत करना सभी का कर्तव्य है।
नगर निगम वार्ड नं 38 में पार्षद प्रत्याशी राजेश जग्गा एवं समस्त वरिष्ठ जन व पदाधिकारीयों एवं युवा साथियों के साथ घर-घर जनसंपर्क अभियान कर स्थानीय लोगों से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान दिवस पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील की ।





















