

रुद्रपुर – ‘केयर हेवन’ नर्सिंग होम केयर का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘केयर हेवन’ के डायरेक्टर आतिश अरोरा, प्रवीण अरोरा और डा कोमल बाली ने बुके देकर विधायक शिव अरोरा का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने ‘केयर हेवन’ परिवार को शुभकामनाये देते हुए कहा कि आपने क्षेत्र में यहां कॉन्सलिंग की सुविधा के साथ ही कामकाजी महिलाओ, पुरुषो की शारीरिक समस्याओ का थरेपी के माध्यम से उपचार करने का बहुआयामी सेंटर बनाया गया है। उससे लोग लाभान्वित होंगे। यहां लोगो को मानसिक सुकून मिलेगा।

उन्होंने कहा वर्तमान में युवा और परिवार के सदस्य अपने शारीरिक समस्याओ पर धयान नहीं देते है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। ऐसे में ‘केयर हेवन’ सेंटर उनकी कॉन्सलिंग करके उन्हें डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओ से निजात दिलाने का काम करेगा।
‘केयर हेवन’ की डा कोमल बाली और आतिश अरोरा ने कहा कि घर में केयर टेकर के लिये नर्सिंग स्टाफ भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अलावा फीचर थेरेपी, बाल थेरेपी, के साथ ही बच्चो की देखभाल के लिये कैरियर सलाह भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने थेरेपी उपचार के उपकरण और मशीनों को देखा और सराहना की, कि यह लोगो की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेगा।
इस अवसर पर प्रवीण अरोरा, श्रीमती राज रानी, शीला रानी, ज्ञान रानी, पुष्पा, सरोज, डा जी एल खुराना, सुरेश अरोरा , डा सौरभ अरोरा, ठाकुर रामावतार सिंह , नाहिद खान, राजा ठाकुर, डा० जितेश अरोरा , सुभाष जोशी, जगदीश चिलाना, कमल बाबू सक्सेना, नेता अग्रवाल, आदि शामिल हुए।






















