

रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने रम्पुरा ने वार्ड न. 22 से पार्षद प्रत्याशी पूनम कोली व वार्ड न. 23 से प्रत्याशी पूजा कोली के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। रम्पुरा पहुंचते ही विधायक शिव अरोरा का सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल मलाओ से जोरदार स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने रम्पुरा मे पैदल भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिये घर घर जाकर जनसम्पर्क किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ‘रम्पुरा हिंदुत्व के लिये जाना जाता है जहाँ समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। चुनाव की तो रम्पुरा से भारतीय जनता पार्टी सदैव आशीर्वाद मिला है। इसलिए हमको जनसंपर्क के दौरान भी भाजपा को अपार समर्थन यहाँ की जनता से मिल रहा है। आने वाली 23 जनवरी को भी रम्पुरा = क्षेत्र से एक एक व्यक्ति घर से निकल के भाजपा के पक्ष मे मतदान करेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है।’
विधायक ने कहा कि रुद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा विगत लम्बे समय से समाजिक जीवन मे जनता की सेवा करते रहे है और रुद्रपुर नगर निगम को विकास के राह पर आगे ले जाने की क्षमता रखते है। इस चुनाव मे पुराने सारे रिकॉर्ड टूटने जा रहे है और हम मेयर की सीट भारी बहुमत से जीतेंगे। रम्पुरा क्षेत्र के तीनो पार्षद भाजपा के विजय होंगे और इस बार सबसे जायदा पार्षद भाजपा के चुन के आयेंगे। विधायक शिव अरोरा ने आमजन से अपील की आप 23 जनवरी को घरो से निकल के भारी संख्या मे मतदान के लिये निकले।






















