

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र भाजपा पार्षद प्रत्याशीयो के कार्यालय का फीता काटकर किया विधिवत शुभारम्भ, विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. प्रत्याशी राजेंद्र राठौर के चुनाव कार्यालय का शिवनगर मे शुभारम्भ किया, तो वही वार्ड न. 10 के प्रत्याशी मुकेश रस्तोगी के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया, साथ ही वार्ड न. 2 के भाजपा प्रत्याशी एम. पी मौर्य के चुनाव कार्यालय का कृष्णा कालोनी मे विधायक शिव अरोरा ने उद्धघाटन किया।

इस दौरान भाजपा की कार्यशैली व विधायक शिव अरोरा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्त्ता भाजपा मे शामिल हों गये जिसमे वार्ड न 2 से बढ़ा नाम रामाधारी गंगवार, वार्ड न.9 कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र राठौर अपने समर्थकों संग भाजपा मे शामिल हों गये।
विधायक शिव अरोरा ने सभी लोगो का भाजपा परिवार मे पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष मे प्रचंड लहर चल रही है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी से लोगो का मोह भग हों चुका है। ऐसे मे एक के बाद एक लोग कांग्रेस का दामन छोड़ते जा रहे है, जो दर्शाता है जनता ने भाजपा को विजय दिलाने का मन बना लिया है। हम रुद्रपुर नगर निगम मे प्रचण्ड विजय की ओर आगे बढ़ रहे है ओर भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा भारी बहुमत से मेयर बनने जा रहे है।
कार्यालय उद्धघाटन के अवसर पर सभी प्रत्याशी को विधायक शिव अरोरा ने शुभकामनायें दी, किसी भी चुनाव हेतु कार्यालय एक महत्वपूर्ण कड़ी मना जाता है, जहाँ से चुनावी गतिविधियों का संचालन किया जाता है, इस दौरान जगह जगह कार्यकर्त्ताओ ने विधायक अरोरा का जोरदार स्वागत किया, इस दौरान चुनाव सयोजक दीपक मेहरा, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, दिलीप अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























