

देहरादून – स्थानीय निकाय चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतो के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जबकि नगर निगमों के प्रत्याशियों की सूची कल जारी होने की संभावना है।

आपको बता दे कि राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने इस चुनाव में काफी सोच समझ कर अपने प्रत्याशियों का चयन किया है। जिससे वो अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को विजय श्री दिला सके। इस सूची में अभी किच्छा नगर पालिका के प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं है। इसका प्रत्याशी बाद में घोषित किया जायेगा। यहां भी पार्टी आला कमान ने रे शुमारी करा ली है।























