

किच्छा – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के पर विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।

विधायक तिलक राज बेहड ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री और हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हम सभी के हृदय में गहरी शोक और पीड़ा है। उनका निधन न केवल हमारे लिए व्यक्तिगत हानि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि संघर्षों के बावजूद उन्होंने जिस तरह से उच्चतम शिखरों को छुआ और राष्ट्र की सेवा की, वह आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनका जीवन एक नेक इंसान, महान अर्थशास्त्री और रिफॉर्म के प्रति समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत देश के लिए जो योगदान किया है वह अभूतपूर्व एवं अविस्मयरणीय है। उन्होने 1991 में आर्थिक सुधारों के साथ, आर्थिक निति निर्माण द्वारा, आधुनिक भारत स्थापना के लिए जो नीव रखी थी आज भी देश उसी नीव पर आगे बढ़ रहा है। देश के इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा !
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, दर्शन कोली, अरुण शुक्ला,मेजर सिंह,ओम प्रकाश दुआ,सुनील ठाकुर,अशोक मित्रा,सुनीता कश्यप,जगरूप सिंह गोल्डी,गुरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, संतोष ठाकुर, छोटेलाल कोली, अक्षय बावा, धर्मेन्द्र सिन्धी, नितिन शर्मा, जीवन जोशी, शिवकुमार कटियार, मीना शर्मा, प्रेमा भट्ट आदि लोग उपस्थित थे।





















