

किच्छा – नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिये लगातार दावेदारी की जा रही है, अब इस दावेदारी में अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा का नाम और जुड़ गया है।
भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिये जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेंदर चौधरी, विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ को आवेदन पत्र सौंप कर अपनी दावेदारी पेश की है।

पपनेजा ने कहां की उन्होंने कार्यकर्ता होने के नाते अनेक वर्षों कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य किया है व पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र के अनेकों जनता के मुद्दे पर संघर्ष किया है। पपनेजा ने कहा कि किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष की सीट का सामान्य आरक्षण हुआ है। यदि कांग्रेस पार्टी उनपर विशवास करके उन्हें यहां से प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित रूप से इस सीट पर कांग्रेस का विजय होगी और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा l






















