

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – जिले के रुद्रपुर में हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में चार लोगो की मृत्यु होने और दो लोगो को गंभीर घायल हुए लोगो के परिवारजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार मृतको के परिवारजनों को एक एक लाख रूपये और दो घायलों पचास पचास हज़ार रूपये के चैक विधायक शिव अरोरा ने सौपे।
विधायक शिव अरोरा ने इस अवसर पर दुर्घटना के पीड़ित प्रमोद साहनी के परिवारजनों को सांत्वना दी और कहा कि राज्य की धामी सरकार और पार्टी उनके साथ सदैव खड़ी है। विधायक ने कहा कि उस हादसे की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। लेकिन वह स्वयं हर मदद हेतु परिवार के साथ खड़े है। उनके प्रयास से परिवार को आर्थिक सहायता मिली है।
आपको बता दे कि विगत दिनों भीषण सड़क दुर्घटना तब हुई थी जब एक गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ मध्यरात्रि जिला अस्पताल उपचार हेतु गई थी। लेकिन वापसी में टुक टुक से परिवार के साथ घर वापस जा रही थी तो अटरिया मोड़ के एक तेज गति में आ रही गाड़ी ने टुक टुक को उड़ा दिया था। जिसमे मौके पर ही महिला समित कुल चार लोगो की मृत्यु हों गई थी। जो भाजपा ओबीसी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष प्रमोद साहनी के परिवार के सदस्य व परिचित थे, जिसमे उनकी धर्मपत्नी की भी मृत्यु हों गई थी। जिनको शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। जिसके चैक विधायक द्वारा दिये गए थे।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेन्द्र चौधरी, तरुण दत्ता, सतनाम सिंह, धीरेन्द्र भट्ट, महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़, गुन्नू चौधरी, डंम्पी चोपड़ा, सोनू वर्मा, वासु गुम्बर व अन्य लोग मौजूद रहे।





















