

किच्छा – तहसील दिवस पर तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने की। तहसील दिवस पर आम लोगो द्वारा सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, रास्ता विवाद सहित अन्य समस्याओ के निराकरण के लिये लगभग एक दर्जन प्रार्थना पत्र दिये गये थे।
इन प्रार्थना पत्रों में से अधिकांश प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया, कुछ अन्य विभागों की समस्याओ के समाधान के लिये प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशिरत किया कि तहसील दिवस में जो फरियादी अपनी समस्या को लेकर आते है। उस समस्या का निदान और निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करे। जिससे जनता के बीच अच्छा सन्देश जाये और समस्याओ का समाधान हो सके।
उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस के अलावा विभिन्न अवसरों पर मिलने वाले फरियादियों को शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये।
इस मौके पर। राजस्व निरीक्षक दलजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक कुशाल सिंह राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह, पिंटू कुमार,फूड इंस्पेक्टर भारत सिंह राणा, धर्मानंद छीमवाल, आरके मुकेश कुमार,माहिम पांडे, राजस्व उप निरीक्षक कु सलमा कादरी, कुमारी सौम्या ,कुमारी राखी, कुसुम लता, मुकेश बिष्ट, मो अनस, हरेंद्र कुमार पशु पालन विभाग से अरविंद कुमार, वेदपाल, मुकूल जोशी आदि कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।





















