

रुद्रपुर – नगर में पार्किंग स्थल की समस्या का आज हल हो गया है, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर नये पार्किंग स्थल का शुभारम्भ किया। इस समस्या के समाधान के लिये काफी वर्षो से व्यापारियों द्वारा मांग की जा रही थी। इससे बाज़ार में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
आपको बता दे रुद्रपुर क्षेत्र उत्तराखंड की उद्योगिक राजधानी कहा जाता है, जिसके चलते नगर का काफ़ी विस्तार हों चुका है। ऐसे में बाजार क्षेत्र की ओर आने वाले ग्राहकों व बाजार के व्यापारियों की लगातार मांग रही थी, कि वाहन खड़े करने हेतु एक पार्किंग होनी चाहिए।
रुद्रपुर के मौजूदा विधायक शिव अरोरा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भरोसा दिलाया था कि उनके विधायक बनते ही बाजार के समीप एक व्यवस्थिक सुंदर पार्किंग की व्यवस्था करायेंगे। जिसका अम्लीजामा अब पहना दिया गया है।

सिचाई विभाग कि बाउंड्री के साथ साथ नवनर्मित वेंडिग जॉन तक 500 गाड़ियों के खड़े होने की क्षमता वाली पार्किंग का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है। जिसमें दो पहिया वाहन हेतु 10 रूपये व चार पहिया वाहन हेतु 20 रूपये का बहुत न्यूनतम शुल्क नगर निगम द्वारा रखा गया है, जिसको बहुत कम समय में नगर निगम द्वारा बनाकर तैयार किया गया है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह नव वर्ष पर रुद्रपुर वासियो को तोहफा है जिससे व्यापरियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। इस पार्किंग का संचालन शक्ति सेना समूह की महिलाओं द्वारा किया जायेगा। महिलाओ को सशक्तिकरण करने की दिशा में महिलाओं को रोज़गार देने की दिशा में एक सराहनीये पहल की गई है।
पार्किंग के शुभआरम्भ पर विधायक शिव अरोरा ने स्वयं अपनी गाड़ी की रसीद कटवाकर अपने वाहन को पार्किंग में खड़ा किया। रसीद का भुगतान यूपीई के माध्यम से ऑनलाइन करते हुऐ केशलेश पद्धति को बढ़ावा दिया।
इसके साथ ही विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पार्किंग को बेहतर एवं सुरक्षित रखने के लिये इसे आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जायेगा। इसके लिये नगर निगम को निर्देशित भी किया गया है। साथ ही विधायक निधि से 5 लाख रूपये धनराशि दी जा रही है। जिससे पार्किंग ने महिला, पुरुष टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर वाहन आने जाने के स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाईं जायेंगी।
उन्होंने कहा इसी तर्ज पर अन्य स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, वह भी पार्किंग बनाने के लिये नगर निगम को निर्देशित किया गया है। पार्किंग शुभारम्भ के अवसर पर व्यापरियों ने विधायक शिव अरोरा का स्वागत किया और आभार जताया।
इस दौरान दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, ईई सौरभ यादव, जेई सुरेश पाल, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मयंक कक्कड़, मोसिन मिया, शादाब खान व अन्य लोग मौजूद थे।





















