
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटरनई दिल्ली – बॉलीवुड की चर्चित फिल्म पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के लिये बुरी खबर आई है, हैदराबाद कोर्ट ने उन्हें पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान एक महिला के मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लेकिन उनके लिये अच्छी खबर यह है कि उन्हें हाई कोर्ट से इस मामले में अंतरिम ज़मानत मिल गई है।

आपको बता दे बीती 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे थे, इस दौरान उनके प्रशंसकों काफी भीड़ जमा हो गई थी। जिससे भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने संध्या थियेटर के प्रबंधक, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अभिनेता ने मुकदमा खत्म करने के लिये एक रिट भी दायर की है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मृतका रेवती के परिवार से से संवेदनाये जताने के साथ ही उनके परिवार की 25 लाख रूपये से मदद करने का वादा भी किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले महिला के पति ने मुकदमा वापस लेने की बात कही है।
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते समय नाश्ता तक नहीं करने दिया गया। अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है, यह गैर जमानती धारा है। इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन के निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह समाचार लिखने अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम ज़मानत दे दी है। उनके करोडो प्रशंसक उनके रिहा होने की दुआ मांग रहे थे।






















