

शांतिपुरी – राजकीय कन्या हाई स्कूल में कक्षा 9 में पड़ने वाली केदारनाथ जोशी की पुत्री हर्षिता जोशी ने एथलेटिक्स उत्तराखंड हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमे हर्षिता ने प्रतिभाग किया था। हर्षिता के पिता स्कूल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष भी हैं।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक डॉ गणेश उपाध्याय बधाई देते हुए कहा कि हर्षिता आने वाली एथलेटिक्स में उत्तराखंड की रोल मॉडल बनने के साथ-साथ आने वाली छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी। बालिका को प्रोत्साहित भी किया गया, जिससे वो आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती बृजेश गुप्ता, प्रेम बोहरा ,लीला देउपा, एसएमसी अध्यक्ष खीमानंद जोशी अभिवाहक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ जोशी, माधवानंद बहुगुणा आदि लोग उपस्थित थे।




















