किच्छा – अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा और पूर्व युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने पंजाबी मोहल्ले में स्थित सीताराम मंदिर मे हवन कुंड की आधारशिला रखी साथ ही अपना योगदान भी प्रदान किया।
बंटी पपनेजा ने कहा कि धार्मिक कार्यो से ईश्वर का आशीर्वाद और शक्ति प्राप्त होती है, हवन कुंड का निर्माण होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी सनातन प्रेमियों को धार्मिक कामो में बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए और योगदान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भक्तो से आह्वान भी किया कि हवनकुंड के निर्माण कार्य में अपनी भागीदारी करे।





















