

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – रुद्रपुर जैसे शहर के रहने वाले 20 वर्षीय चन्दन गौतम अब अपनी प्रतिभा का जलवा बॉलीवुड में दिखाने जा रहे है। टीएलबी फिल्म्स और संतोष राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘तितली’ फिल्म में वो बतौर नायक की मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे।

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली गई है, जल्द ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के बाद फिल्म पूरी हो जायेगी। फिल्म एक ऐसे सिंगर की कहानी है, जो संघर्ष के माध्यम से अपने सफर को आगे बढ़ाता है और काफी दिक्कतों के बाद अपना मुकाम हासिल करके बड़ा सिंगर बनने में कामयाब होता है।

फिल्म की पूरी पटकथा इस नायक के इर्दगिर्द ही घूमती है और वो ‘तितली’ की तरह इधर उधर मंडराता रहता है। फिल्म की यही थीम है और नया और तरोताज़ा सब्जेक्ट है। सारा दारोमदार फिल्म के फिल्मांकन और उसके संवादों पर टिका हुआ है।
फिल्म में चन्दन गौतम के साथ ही निधि जोशी भी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी, जबकि सहायक भूमिका में किरण कौर, नारायण शाह, सबाहत हुसैन खान, संतोष राज उपाध्याय, डॉ अशोक सिंह चंडोक सहित अन्य कलाकार है। इस फिल्म के निर्देशन दीपक गौतम के साथ ही मुख्य भूमिका निभाने वाले चन्दन गौतम ने भी किया है।


इस फिल्म के प्रोड्यूसर संतोष उपाध्याय, को-प्रोड्यूसर डॉ अशोक सिंह चंडोक, संजय बछाड़ है, एसोसिएट प्रोड्यूसर एनी गौतम, क्रिएटिव शाहिद कबीर, मेकअप एंड हेयर आर्टिस्ट अभिषेक निषाद है। प्रोडक्शन मैनेजर राकेश सरकार, असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर अजय बजाज, है। जबकि फिल्मांकन अमर गौतम और करण कक्कड़ ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बबलू सागर, अदनान खान है। डांस कोरियोग्राफर चिराग शर्मा है। जबकि फिल्म के मीडिया पार्टनर नाहिद खान और ‘ इंडिया नजर ‘ है।
इस फिल्म की शूटिंग रुद्रपुर के काली नगर, चदीपुर, जगदीशपुर, के साथ ही हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, भीमताल आदि लोकेशन पर की गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद बहुत जल्द यह रुपहले परदे पर नज़र आयेगी। जिसका दर्शको को कुछ माह इंतेज़ार करना पडेगा।





















