

रुद्रपुर/ किच्छा – पडोसी मुल्क बांग्लादेश में निरंतर हो रहे हिन्दू अप्ल्संख्यको पर हमलो और उनके पूजा स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ कल रुद्रपुर के गांधी मैदान में विशाल जनसभा, जनआक्रोश रैली होगी। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया जायेगा।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का कहना है कि जिस तरह से लगातार बांग्लादेश में हिन्दू और बौद्ध अल्पसंखयको पर हमले हो रहे है उन्हें बर्दास्त नहीं किया जायेगा। रैली के माध्यम से अपनी आवाज़ को भारत सरकार तक पहुंचा कर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की जायेगी। यह रैली का आयोजन मानवाधिकार मंच ऊधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है।
वही इस रैली को सफल बनाने के लिये भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह और धर्मराज जायसवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बांग्लादेश में हो रहे हमलों की निंदा की साथ ही रैली में सभी लोगो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विवेक दीप सिंह ने कहा कि हिन्दू अल्पसंख्यकों पर जिस तरह हमले बढ़ रहे है, उसको रोकने की कोई कोशिश बांग्लादेश सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। लोकतांत्रिक बांग्लादेश में कट्टरपंथी हावी होते जा रहे है और हिन्दुओ की स्वतंत्रता पर और उनके पूजा स्थलों पर हमले कर रहे है। उन्होंने इस मामले में भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र संघ से तुरंत मामले में दखल देकर हिन्दुओ की सुरक्षा करने की मांग की है।





















