
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन प्रवीण अरोड़ा एवं लेक्चरार विमल कुमार ने औपचारिक रूप से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं एसएसपी मणिकांत मिश्रा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाक़ात की।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जब भी ब्लड डोनेशन कैंप लगाये जायेंगे तो उनकी हर तरह से मदद की जायेगी। संस्था द्वारा ब्लड डोनेशन के लिये लोगो के भीतर जागरूकता भी की जानी चाहिये, जिससे लोग ब्लड डोनेशन के लिये अधिक से अधिक प्रोत्साहित हो सके।





















