

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – उत्तराखंड की धामी सरकार अब गो तस्करो पर भी अपना शिकंजा कस रही है, जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर किच्छा पुलिस ने आज सुबह एक गो तस्कर को गो मॉस ले जाते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गो तस्कर के पुलिस की जबाबी कार्यवाही में पाँव में गोली लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और गो तस्कर से पूछताछ की। बाद में घायल गो तस्कर को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि गोवध किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे अपराधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। तस्लीम नाम का जो गो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा, थाना किच्छा, थाना बहेड़ी में हत्या,भैंस चोरी, गोकशी और चोरी के काफी अभियोग पंजीकृत हैं। इसके वारे में सरहदी राज्य के जनपदों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गौवंश संबंधी मामलों में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी अभियोग कराये जाने के निर्देश दिये गये है। डीजीपी दीपम सेठ ने राज्य की पुलिस को इन निर्देशों पर सख्ती से पालन करने को कहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कुरैशी मोहल्ला किच्छा में एक व्यक्ति गौ तस्करी कर गौमांस लेकर जाने वाला है। इस पर पुलिस फोर्स ने एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल जिसके पीछे एक कट्टा बांधा था, जो पुलिस को देख तेजी से मोटरसाइकिल से भागने लगा।
पुलिस द्वारा उसका पीछा करने पर मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर आम के बगीचे की ओर भाग गया, जिसके पीछे-पीछे पुलिस गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी तथा उसको मौके पर ही पकड़ लिया गया और अस्पताल उपचार के लिये लाया गया।
गो तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 48 वर्ष बताया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को चेक करने पर मोटरसाइकिल अपाचे इसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी है, जिसके पीछे बंधे कट्टे को खोला गया तो बैग के अंदर लगभग 20 किलो गौ मांस था। मुठभेड़ में घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल की किच्छा भेजा गया है। मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।





















