


रुद्रपुर – नगर निगम रुद्रपुर की नेशनल हाइवे से लगी हुई सिचाई विभाग की बाउंड्री के बाहर रोडवेज से लेकर वेंडिग जॉन तक 325 मीटर लम्बी ओर 16 मीटर चौड़ी रिक्त पट्टी पर अब पार्किंग स्थल का निर्माण किया जायेगा। जिसमे 500 गाड़िया खड़ी होने की क्षमता होंगी। इस पार्किंग स्थल के निर्माण के लिये विधायक शिव अरोरा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
आपको बता दे कि रुद्रपुर में पार्किंग स्थल की बड़ी समस्या है, इसके लिये पिछले 20 वर्षो से मांग की जा रही थी, किन्तु इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका था। आज विधायक शिव अरोरा ने इस समस्या के समाधान के लिये निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया है। जल्द ही पार्किंग स्थल मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि गाड़ियों की पार्किंग की मांग विगत लम्बे समय से व्यापारियों द्वारा की जा रही थी। जिससे मार्किट में आने वाले ग्राहकों को गाड़ी करने की सुविधा प्राप्त हो सके। इसके लिये सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी भूमि का चयन किया गया है। यहां पार्किंग का निर्माण होने से विधवानी मार्किट, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार आने वाले ग्राहकों को सुविधा प्राप्त हो सकेगी और बाज़ार में जाम से निजात भी मिलेगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा नगर निगम की देख रेख में तेज गति से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जमीन समतलीकरण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है, इसके बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। यह समस्या काफी समय से थी।
पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू होने पर व्यापार मंडल ने विधायक शिव अरोरा को मिठाई खिलाकर आभार जताया और कहा कि पार्किंग बनने से आमजन को जाम से निजात मिलेगी।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप, राव मनोज मदान, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, मुकेश वशिष्ठ, निगम निगम अधिशासी अभियंता सौरभ यादव, जेई बसेड़ा व अन्य लोग मौजूद थे।





















