

रुद्रपुर – पंडित राम सुमेर स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब स्वस्थ के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि होने जा रही है। यहां 24 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का निर्माण किया जायेगा। इसकी आधारशिला विधायक शिव अरोरा ने रख दी है।
आपको बता दे मेडिकल कॉलेज,जिला अस्पताल के पीछे परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लाक के निर्माण कार्य की आधार शिला विधायक शिव अरोरा ने भूमि पूजन पूर्ण विधि विधान रख दी है।

भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र के लिये यह निर्माण कार्य मील का पत्थर सबित होगा। यह क्रिटिकल केयर यूनिट जिसकी क्षमता 50 बेड की होंगी और जो 24 करोड़ की लागत से अगले 6 महीने में बनकर तैयार होगा। जो अत्यधिक सुविधाओं से पूर्ण होगा। जिसमे हर प्रकार के गंभीर रोगियों का इलाज किया जायेगा।
इसमें इलाज के लिये दुर्घटना से घायलों के, महिला प्रसव, बच्चों के इलाज से लेकर सभी सुविधा होंगी। जिसमे MRI, CT, ICU, HDU, एक्सरे, सोनोग्राफी, एंडोस्कोपी, ईसीजी, ईको डायलिसिस जैसी इलाज की लगभग सभी सुविधा इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक में होंगी। यह 4249 स्क्वायर एरिये में बनेगा जो 6 मंज़िला होगा, 2 ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। जो गंभीर रोगियों के इलाज के लिये सभी सुविधा युक्त होगा। जिससे मरीज़ो को यही इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे सांसद अजय भट्ट के विशेष प्रयास रहे है। यह क्रिटिकल केयर यूनिट स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जिला अस्पताल एक जो रेफर सेंटर बन गया था, अब रेफर दर में कमी आयेगी। अगले डेढ़ साल में मेडिकल कॉलेज की कक्षा प्रारम्भ होने जा रही है। यह क्रिटिकल केयर मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है और मेडिकल कॉलेज के अस्तित्व में आते ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही किच्छा में बनने वाले एम्स सैटेलाइट यूनिट का भी बहुत बढ़ा लाभ मिलेगा। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक शिव अरोरा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों मेडिकल कॉलेज की टीम को शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ के एस शाही, जिला अस्पताल पीएमएस के के अग्रवाल, गुरप्रीत मिश्रा, शालनी बोरा, माहि सकलानी, मयंक कक्कड़, राधेश शर्मा, राजेंद्र राठौर, विकास अग्रवाल, सहित अन्य लोग मौजूद थे।





















