

– काशीपुर में लगे जनता दरबार में एसएसपी से युवती ने की थी शिकायत।
– डेटिंग ऐप तथा मेट्रोमोनियल साईट पर ऑनलाईन सम्पर्क कर जान पहचान बढ़ाकर ठगी करता था युवक।
– आरोपी पर पूर्व में भी पंजीकृत हैं ठगी के कई मुकदमे।
काशीपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा काशीपुर में बीते मंगलवार को की गई जन सुनवाई एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर कुछ समय पूर्व उसके साथ ऑनलाईन मेट्रीमोनियल साईट पर चारू चन्द्र जोशी नामक व्यक्ति ने उससे शादी हेतु सम्पर्क किया गया तथा जान पहचान बढ़ने पर वादिनी को अपने विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर वादिनी को अपने जाल में फंसाकर उसकी परमानेण्ट जॉब लगाने के वादे किये गये
पीड़िता द्वारा अभियुक्त की बातों पर विश्वास कर वादिनी व उसकी सहेली से परमानेण्ट जॉब लगाने के लिए 8,57,000 हजार रूपये दिए थे। जिसे इसने धोखाधड़ी से हड़प लिये थे।
इस शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक काशीपुर व प्रभारी एसओजी काशीपुर को निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर व प्रभारी एसओजी काशीपुर तथा चौकी प्रभारी प्रतापपुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में पाया कि आरोपी चारू चन्द्र जोशी शातिर किस्म का अपराधी है, जो लगातार महिलाओं से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की घटनाऐं कारित कर रहा है। बाद जांच प्रार्थना पत्र के क्रम में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-437/2024 धारा 318(4) बीएनएस बनाम चारू चन्द्र जोशी पंजीकृत किया गया।
अपराध का तरीका
अभियुक्त द्वारा कई लड़कियों से डेटिंग ऐप तथा मेट्रोमोनियल साईट पर ऑनलाईन सम्पर्क कर जान पहचान बढ़कार कर सरकारी नौकरी लगाने व शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की जा चुकी है।
अभियुक्त के मोबाईल का अवलोकन करने पर पाया कि अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी वर्तमान में आठ अन्य महिलाओं से डेटिंग ऐप तथा मेट्रोमोनियल साईट पर ऑनलाईन सम्पर्क कर जान पहचान बढ़ाकर मोबाईल नम्बर प्राप्त कर व्हाटसप के माध्यम से चैट कर रहा है।
चैट के अवलोकन से पाया कि अभियुक्त द्वारा इन महिलाओं से नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी करना प्रकाश में आया है। अभियुक्त द्वारा महिलाओं व लड़कियों को झांसे में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है। जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के आदेश पर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त चारूचन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी हाल निवासी हॉल फ्रैण्डस कालोनी दो नहरिया हल्द्वानी नैनीताल की सुरागरसी- पतारसी करते हुए जनपद नैनीताल में थाना हल्द्वानी, मुखानी में अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी के विरूद्ध पंजीकृत एफआईआर उसकी तलाश की गई। जिसे 14 नवम्बर को गिरफतार किया गया। थाना ऋषिकेष जनपद देहरादून में भी अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी के विरूद्ध धोखाधड़ी सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत हैं। इसके विरुद्ध हल्द्वानी, देहरादून और काशीपुर सहित सात मुक़दमे दर्ज है।





















