

रुद्रपुर – जिले की पंतनगर पुलिस और एसटीएफ, एन०एन०टी०एफ० कुमाऊ रेन्ज की संयुक्त टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने 37 किलो से भी ज़्यादा गांजे की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पंतनगर पुलिस द्वारा महादेव मंदिर के पास चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान वाहन TUV 300- रजि० न०- UK06TA6786 की चैकिंग करने लगभग, 37.100 कि0ग्रा0 अवैध गांजा को कार में ले जाया जा रहा था। अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ डिम्पल पुत्र छोटे लाल निवासी वार्ड नं0-2 आजाद नगर ट्राजिट कैम्प ऊधम सिंह नगर उम्र-26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद थाना पंतनगर पर मु0 F.I.R N0-173/2024 धारा-8/22/60 एन0डी0पी0एस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकडे गये व्यक्ति द्वारा पूछताछ में उक्त अवैध गांजे को छत्तीसगढ राज्य के जगदलपुर से लाया जाना बताया गया है। अभियुक्त के पूर्व के अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री का निर्देश भी रहता है कि 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त कराना है।
पुलिस और एसटीएफ, एन०एन०टी०एफ० कुमाऊ रेन्ज की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अभियुक्त के सम्बन्ध में छानबीन कर रही है।





















