

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में ANTF टीम 9 नवम्बर को रुद्रपुर ब्लॉक रोड कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति कपिल उर्फ विक्की उर्फ संकट पुत्र प्रेम चंद गोयल निवासी इंद्रा कालोनी थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर हाल ग्रीन पार्क बिलासपुर रामपुर उम्र 30 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोक कर चैक करने पर उसके कब्जे से 105 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,एक अदद मोबाइल फोन, कुल 250 रुपये बरामद हुए।
अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की बरामदगी होने पर अभियुक्त को धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामद प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त नशीले इंजेक्शन सरफराज निवासी मुरादाबाद से लाने की बात बताई।
अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO-563/2024 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में चार मुक़दमे दर्ज है।





















