

रुद्रपुर – दीवाली के पर्व पर दो दुकानदारों के लिये यह दिवाली उनके जीवन में दुखो का पहाड़ लेकर आई, बीती देर रात श्याम टाकीज के सामने दो खोका दुकानों शिवा भोजनालय, वीरेंद्र शर्मा की सैलून की दुकान मे पटाखों की चिंगारी से भीषण आग लग गयी, जिसमे देर रात ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की सूचना पर विधायक शिव अरोरा ने घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित से मुलाक़ात कर उनको हिम्मत बँधायी और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। दुकान स्वामी ने बताया की इसमें एक भोजनालय व उसमे सप्ताहिक बाजार लगाने सम्बधित लाखो का समान रखा था ,जो पूरी तरह जलकर खाक हों गया है, जबकि दूसरी दुकान बालवर (नाई) की थी, वो भी जलकर खाक हो गई है।

घटना का विवरण प्राप्त कर विधायक शिव अरोरा ने फायर विभाग के सीएफओ से दूरभाष पर वार्ता की ओर दोनों दुकान मे हुऐ नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया, साथ ही पटवारी को भी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दोनों विभाग की रिपोर्ट आने के बाद वह मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। जिससे इस संकट की स्थिति से उभारने मे मदद मिले। विधायक ने कहा कि दिवाली के त्यौहार पर ऐसे नुक्सान से इनकी आजीविका पर भी प्रभाव पढ़ा है। उन्होंने सरकार के माध्यम से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।
इस दौरान भाजपा महामंत्री राधेश शर्मा, पूर्व पार्षद बब्लू सागर, हरजीत राठी, वीरेंद्र तिवारी, के पी राठी, नन्दलाल शर्मा, संजय हलदार, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, सोनू वर्मा, मनीष ग्रोवर व अन्य लोग मौजूद रहे।





















