

– अनियमितता पाये जाने पर स्पा सेंटरो के बीस हजार रुपए का चालान किया गया।
रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के स्पा सेंटर पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंहनगर द्वारा कोतवाली रुद्रपुर व थाना पंतनगर क्षेत्र में होटलो व मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटरो में चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन व अन्य कागजात चेक किए गये।

दो स्पा सैन्टरो में अनियमिताएं पाए जाने पर 10,000-10000 रुपए के न्यायालय के चालान पुलिस एक्ट में किये गये। सिविल लाइन में सनसिटी प्लाजा में कोहिनूर नाम से स्पा सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात के चलाया जा रहा था। जिसे बंद करवाया गया। रजिस्ट्रेशन व अन्य कागज बनाने पर ही स्पा सेंटर को खोलने के लिए कहा गया।





















