
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई, जिसमे सांसद अजय भट्ट ने ऊधम सिंह नगर मे गतिमान विकास कार्य व योजनाओं की कार्य प्रगति पर चर्चा की। बैठक मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओ को बैठक मे उठाया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र मे बहुत बड़ी आबादी नजुल भूमि व दानपात्र की जमीन पर निवास करती है, जिनको बिजली कनेक्शन लेने हेतु लम्बे समय से समस्या आ रही है। उन्होंने कहाँ प्रशासन के अधिकारी इस समाधान निकाले जिससे ऐसे परिवारों को समस्या न आये। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल निगम द्वारा जगह जगह कार्य करने के चलते रोडो की हालत खराब हों गयी है, उनको जल्द से जल्द ठीक कराने का कार्य करने को कहा ।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सांसद अजय भट्ट के प्रयास से संजय वन मे सौंदर्यीकरण की सौगात मिली है, जो पर्यटन क्षेत्र रुद्रपुर मे ही आता है उसको इसी तरह से बेहतर बनाया जा सकता है। जिससे हमारे क्षेत्र की आने वाले समय मे पर्यटन स्थल के रूप मे एक नई पहचान बने।
उन्होंने कहा कि नगर को आकर्षित रूप मे विकसित करने के लिये विस्तृत कार्ययोजना बनाकर नया स्वरूप देने की आवश्यकता है। इसको लेकर वो सांसद अजय भट्ट के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रहे है।
विधायक ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद भट्ट से समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि यह सभी जनहित से जुडी महत्वपूर्ण समस्याएं है, जिनको करवाना अनिवार्य है जिसपर सांसद भट्ट ने भी सहमति जतायी ओर रुद्रपुर की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन को निर्देशित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहाँ रुद्रपुर क्षेत्र मे लगातार विकास कार्यों मे प्रशासन का काफी सहयोग रहता है। नई समस्याओ का भी उचित समाधान निकलेगा।





















