
– ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या का मात्र 48 घण्टे से भी कम समय में किया खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर – मामूली खा सुनी से गुस्साये दामाद ने अपने ही ससुर की लोहे के सब्बल से ह्त्या कर दी और फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर न केवल हत्या का खुलासा कर दिया बल्कि हत्यारे दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने अपने ससुर चरण सिंह की हत्या कर दी थी। हत्या का कारण ससुर और साले द्वारा धर्मेंद्र के साथ मारपीट करना और डाटना प्रमुख कारण था।
इस मामले में बीते 20 अक्टूबर को धाधा फार्म, थाना किच्छा की रहने वाली श्रीमती मीरा देबी द्वारा एक तहरीर दी गई थी। जिसमें अपने पति की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करने का मुकदमा थाना किच्छा में FIR NO-419 /2024 धारा-103 (1) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि चरण सिंह धाधा फार्म में अब्दुल समी के सब्जी के पालेज में चौकीदारी का काम करता था, जो रात्रि में भी वहीं पर झोपड़ी बनाकर रहता था। घटना के दिन मृतक का पुत्र सूरज कुमार तथा उसका बहनोई धर्मेन्द्र निवासी सहदौरा थाना-सितारगंज जिला दोनों पालेज पर आये मृतक के बेटा सूरज कुमार ने खाना बनाया तथा साथ में बैठकर खाना खाया तथा अत्यधिक दारु पी उसके बाद तीनों लोग सोने के लिए मचान पर चढ़ गये।

मृतक के बेटे के पास अभियुक्त धर्मेन्द्र का मोबाईल फोन था जो कि काफी महंगा था जिसकी कीमत लगभग 25000/- रुपये थी। अभियुक्त अपना मोबाईल फोन मृतक के बेटे सूरज से मांगने लगा। तो मोबाईल फोन को लेकर सूरज और धर्मेन्द्र के बीच हाथापाई हुयी जिस पर मृतक चरण सिंह ने अपने बेटे सूरज के साथ मिलकर अभि0 धर्मेन्द्र को डाँटा और उसकी पिटाई भी की तो उसके बाद धर्मेन्द्र वहाँ से बच कर भाग गया।
धर्मेंद्र भागने के बाद पलेज की झाड़ियों के बीच में छिप गया। जब कुछ देर बाद सूरज अपनी मो. साईकिल से घर चला गया था तो धर्मेन्द्र ने अपने ससुर को सब्बल से वार करके मार दिया। धर्मेंद्र मृतक के डाँटने काफी गुस्से में था। उसने बदला लेने की नियत से ससुर की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को पालेज के नादर छुपा दिया, जिससे लगे किसी जानवर ने उसको मारा है। लेकिन पुलिस ने छानबीन करके पता लगा लिया कि इस हत्याकांड में धर्मेंद्र का हाथ है वो बहुत गुस्सैल सवभाव का है। अपनी पत्नी एक साथ भी मारपीट करता है जिससे वो मायके में रह रही है। अभियुक्त पूर्व में भी थाना सितारगंज से हत्या के अभियोग में जेल जा चुका है।





















