
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा थाना दिनेशपुर के आबादी क्षेत्र जाफरपुर में रात्रि के समय फायरिंग करने वाले 4 नामजद अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।
इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना का एसएसपी मणिकांत द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

आप को बता दे कि थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास विगत 12 अक्टूबर की रात्रि में दो पक्षों द्वारा आपस में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और इस घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गये थे।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा एफआईआर नं0 231/2024 व एफआईआर नं0 232/2024 धारा 109,115(2),190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2),352 B.N.S व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद तमंचे 315 बोर बरामद कर किये है। जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम करन सिंह विर्क पुत्र मंजूर सिंह निवासी नन्दा विहार कालोनी थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर,सतेन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फरीदपुर हसन थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0, बलराम विश्वास पुत्र दीपक विश्वास निवासी नेतानगर दिनेशपुर जिला-उधम सिंह नगर, पुष्पराज सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर हसन,थाना अमरिया,जिला पीलीभीत उ0प्र0 है।





















