




रुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता द्वारा पूरे देश मे चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अगले चरण मे भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी, आपको बता दे प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होने जा रहा है , जिसके चलते आज जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्य अभियान 2024 की जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ,बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजलित कर हुआ।

कार्यक्रम मे स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा दिया गया। उन्होंने कहाँ भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर प्राथमिक सदस्यता अभियान पूरे जिले मे चलाया गया जिसमे बढ़ चढ़कर कार्यकताओं ने भाग लिया ओर आगे सक्रिय सदस्य अभियान की शुरुआत होने जा रही है हमको पूर्ण विश्वास है की सक्रिय सदस्यता अभियान मे सभी कार्यकर्त्ता भाग लेगे ऐसा पूर्ण विश्वास दिलाते है।
वही कार्यशाला मे पहुँचे भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर काला ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहाँ की भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान मे सभी कार्यकताओं ने पूर्ण मनोयोग से कार्य किया ओर अब जिले मे सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे जिले मे चालने वाला है सक्रिय सदस्य पार्टी मे वही बनेगा। जिसने प्राथमिक सदस्यता अभियान मे कम से कम 50 सदस्य जोड़े होंगे। काला ने बताया सक्रिय सदस्य अभियान संगठनात्मक रचना मे पदाधिकारी बनने रहने के लिये अनिवार्य है इसके लिये सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करने वाले को पार्टी मे दायित्व दिया जायेगा।
कार्यशाला को मुख्य रूप से सम्बोधित करने आये उत्तराखंड दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट ने कहाँ आज भाजपा जिला सक्रिय सदस्य कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका मुख्य उदेश्य जिन कार्यकताओं को पार्टी मे सक्रिय सदस्य बनना है। उसको शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाने अनिवार्य है। ऐसे मे सक्रिय सदस्य बनने हेतु पार्टी द्वारा कार्यकताओं को फार्म उपलब्ध करवाएगी जिसमें 50 प्राथमिक सदस्यों की पूर्ण विस्तृत जानकारी भर के 4 नवंबर तक भाजपा जिला कार्यालय पर जमा करनी है।
भट्ट ने बताया यह पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है इसके आधार पर ही संगठन मे दायित्व लेने वालों की स्थिति तय होंगी, पार्टी का पदाधिकारी वही होगा जो सक्रिय सदस्य के रूप मे जिसने 50 लोगो की सूची पूर्ण विवरण के साथ जमा की होंगी। उन्होंने ही सक्रिय सदस्य पार्टी द्वारा माना जायेगा।
वही कार्यशाला मे आये इस अभियान के जिला सक्रिय सदस्य टोली, मंडल स्तर तक की टोली सुनिश्चित कर ले, सक्रिय सदस्य हेतु उनको ही सक्रिय सदस्यता फार्म दिया जायेगा, जिसने 50 प्राथमिक सदस्य बनाये हों। इस अभियान को हमने 4 नवंबर तक पूर्ण करना है यह संगठनात्मक रचना की दृष्टि से महत्वपूर्ण अभियान है इसमें सभी सक्रिय व जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी भागेदारी सुनिश्चित करे सभी के सयोग से सक्रिय सदस्य अभियान जिला उधम सिंह नगर मे सफल हों ऐसे मनोयोग के साथ हमको अपने अपने विधानसभा अपने बूथ पर लगना है, सक्रिय सदस्य बनाने वाले कार्यकर्त्ता के लिये यह जरूरी है 50 सदस्य जिस क्षेत्र मे वह रहते हों वहाँ के बूथ व उस विधानसभा क्षेत्र से ही बना सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सक्रिय सदस्यता अभियान जिला सयोंजक कमलेन्द्र सेमवाल, प्राथमिक सदस्य अभियान जिला सयोंजक गोपाल बोरा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना,पूर्व मेयर रामपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहिनी पोखरिया, जिला महामंत्री अमित नारंग, शैली फूटेला, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, भारत भूषण, मयंक कक्कड़,व अन्य लोग मौजूद रहे।





















