




– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – समाजसेवी और भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने दावा किया है कि 13 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अभिनन्दन समारोह में भारी संख्या में मुस्लिम बहने भी शामिल होंगी, इन बहनो को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है और वो उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी का स्वागत भी करेंगी।

आपको बता दे कि कांग्रेस की नीतियों को छोड़कर भाजपा में आये कांग्रेसी संजीव कुमार सिंह लगातार मुस्लिम महिलाओ एवं मुस्लिम बुज़ुर्गो और युवाओ को भाजपा से जोड़ रहे है। उन्हें मोदी और भाजपा की नीतियों को समझा रहे है जिससे काफी संख्या में मुस्लिम महिलाये और पुरुष भाजपा से जुड़ रहे है।
‘इंडिया नज़र’ को भाजपा नेता और समाजसेवी संजीव सिंह ने बताया कि वो 1992 से सक्रिय राजनीती में है और आमजन की समस्याओ का निराकारण कराने के लिये संघर्ष करते रहे है। कृषको की उपज की आवाज़ हो या महिलाओ का उत्पीड़न हो उन्होंने सदैव उनकी आवाज़ बुलंद की है।
संजीव सिंह ने बताया कि जब वो भाजपा में शामिल हुए तो उन्हें मुस्लिमो का भाजपा से न जुड़ने पर आश्चर्य हुआ। ज़्यादातर मुस्लिम भाजपा से नहीं जुड़ते है। लेकिन उन्होंने ठान लिया कि वो मुस्लिम बहनो के बीच जाकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के वारे में मुस्लिमो के बीच जाकर काम करेंगे।
उन्होंने मुस्लिम क्षेत्र में जाकर महिलाओ को तीन तलाक, उज्जवला योजना, मुफ्त राशन वितरण और प्रधानमंत्री आवासीय योजना के वारे में विस्तार से बताया और उन्हें बताया कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। भाजपा कोई भेदभाव नहीं करती सबको समान अधिकार देती है। इससे मुस्लिम महिलाये काफी प्रभावित हुई और उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
संजीव कुमार सिंह ने कहा आगे भी वो भाजपा में लोगो को जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे और जो भी भाजपा उन्हें कार्य करने का दायित्व देगी उसे वो करेंगे।





















