

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ट्रांजिस्ट कैम्प मे आयोजित श्री श्री सर्वजानिक दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, उन्होंने दुर्गा माँ का आशीर्वाद लिया और दुर्गा पूजा महोत्सव पर अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दुर्गा माई की कृपा सभी भक्तो पर बनी रहे सभी प्रफुलित हों सुखमय जीवन व्यतीत करे, साथ ही उन्होंने कहा कि हमको जानने की आवश्यकता है कि नवरात्रि के अवसर पर हम सभी दुर्गा स्वरूपा कन्या पूजन करते है। लेकिन हमको विचार करना चाहिए जिस प्रकार महिलाओ हमारी बच्चों के प्रति समाज मे नकरात्मक सोच रखने वाले से आये दिन हों रहे शोषण के खिलाफ हमको जागरूक होने की आवश्यकता है। उनकी सुरक्षा के प्रति सभी को आगे आना चाहिए।
विधायक ने कहा कि आये दिन हमारे क्षेत्र मे ‘लव जेहाद’ के नाम पर हिन्दु बेटियों को बहला फुसलाकर मुस्लिम युवक उनका धर्म परिवर्तन कराने का सुनियोजित एजेंडा चलाया जा रहा है, इसके खिलाफ बेटियों को जागरूक करने का दायित्व हम सभी को लेना होगा।
उन्होंने भव्य दिव्य आयोजन होते दुर्गा पूजा कमेटी को शुभकामनायें दी। कमेटी द्वारा विधायक शिव अरोरा को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, दिलीप अधिकारी, राजकुमार साह, शंकर विश्वास, मानस वैरागी, शुभम दास, मनोज दास, विशाल शील व अन्य लोग मौजूद थे।





















