
किच्छा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित 13 अक्टूबर के अभिनन्दन समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका के ईओ एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायज़ा लिया।

आपको बता दे कि इंदिरा गांधी खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य नागरिक अभिनन्दन का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बनाया गया है। यह अभिनन्दन समारोह किच्छा खुरपिया गॉव में ‘स्मार्ट सिटी’ की घोषणा करने, एम्स के निर्माण कराने और अन्य विकासीय परियोजना के शुरू कराने में मुख्यमत्री का भव्य स्वागत किया जायेगा।
विदित है कि सन 2020 में किच्छा के खुरपिया फॉर्म की 1000 एकड़ भूमि में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापना लिये भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से किच्छा के खुरपिया गॉव में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जो ‘स्मार्ट सिटी’ की घोषणा की है। इस स्मार्ट सिटी का लगभग 1200 करोड़ से कॉरिडोर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा और लगभग 75000 करोड़ का निवेश होगा। इसके अलावा अन्य योजनाये को लाने के लिये मुख्यमंत्री का स्वागत होगा।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभा स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि स्वागत समारोह में किच्छा क्षेत्र गामीण क्षेत्रों से हज़ारो लोग शिरकत करेंगे और यह स्वागत समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने नागरिको से अपील की है कि स्वागत समारोह में अधिक संख्या में पहुंचे।





















