
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बीती देर रात थाना कुंडा का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी द्वारा कर्मचारी बैरक, सीसीटीएनएस, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना की जांच की गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षकों को मुकदमों की लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर व अपराध रजिस्टर को अपडेट रखे ,थाना परिसर की साफ सफाई रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी रूप से करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।




















