
– इंडिया नजर ब्यूरो
रुद्रपुर – प्रीपेड बिजली मीटर लगने की चर्चाओं पर अब विराम लग सकता है। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने इस समस्या पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया, जिसपर उन्होंने इसे रोकने को कहा है।
आपको बता दे कि प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तक किया था।
आज जब मुख्यमंत्री पंतनगर मेले का उद्घाटन करने आए तो पंतनगर एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर में लग रहे प्रीपेड मीटर के संबंध में अवगत करवाया जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल इसपर सहमति व्यक्त करते हुए इसे रोकने को कहा है।
इस दौरान विकास शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत ओर अभिनंदन किया गया।
विकास शर्मा ने कहा कि राज्य की धामी सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है अब रुद्रपुर में प्रीपेड मीटर नहीं लगाए जाएंगे । जनता का हित सर्वोपरि है।





















