
– पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने डबल हेलमेट पहनने के दिए थे निर्देश।
– ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन में दोनों सवारी को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य।
– डबल हेलमेट नहीं पहनने पर की होगा चालान
– यातायात नियमों को लेकर सभी स्कूल, कॉलेज में चलाया जायेगा जागरूकता अभियान।
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – अब जिले भर में दो पहिया वाहन चलाने वालो को सावधान हो जाना चाहिये, उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर दो पहिया वाहनों पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना ज़रूरी होगा, अगर हेलमेट नहीं पहना तो यातायात नियमो के अंतर्गत चालानी कार्यवाही होगी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरुआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद के स्कूलों, कॉलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जायेगा। जिससे लोग यातायात नियमो का पालन कर सके और दुर्घटनाओं से उनका बचाव हो सके।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर सुश्री निहारिका तोमर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर, निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर सहित अन्य सीपीयू और यातायात के पुलिस जवान मौजूद थे।





















