
रुद्रपुर – जिले के नये पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा एक्शन में है, उन्होंने नशा तस्करो और नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रखा हैं। अब तक कुमाऊं मंडल में सबसे ज़्यादा नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। जिससे नशा तस्करो में खलबली मची हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिसैया कस्बे मे सितारगंज पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने छापा मार कर राजेश मेडिकल स्टोर तथा मेडिकल स्टोर के समाने बने दुमंजीले मकान के कमरे से कुल 1,53,176 नशीले कैप्सूल तथा 5949 इंजेक्शन और 57050 नशीले टैबलेट बरामद किये गये। यह अब तक की कुमाऊं क्षेत्र की सबसे बड़ी कार्यवाही है। इन दवाईयों की कीमत 25 लाख रूपये से ज़्यादा आंकी गई है
(एसएसपी मणिकांत मिश्रा)
पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र पाल सिह निवासी ग्रांम मखवारा थाना सितारगंज और हरपाल सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिह निवासी ग्रांम मखवारा थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध प्रतिबन्धित नशीली दवाइया व इन्जेक्शन रखने के अभियोग में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ऊधम सिंह नगर के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय ने कोतवाली सितारगंज में FIR NO-312/2024 धारा-8/22 NDPS ACT के विरुद्ध दर्ज करवाई है।
बरामद प्रतिबन्धित दवाईयों की मात्रा उत्तराखंड में अब तक की सबसे बडी बरामदगी है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।





















