
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड ने विधानसभा के गरीब परिवारों को पुत्रियों के विवाह तथा आर्थिक सहायता हेतु एक लाख रूपये के 11 परिवारों को चैको को वितरित किया गया।
विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने बताया कि किच्छा विधानसभा में निवास कर रहे गरीब परिवारों ने आर्थिक मदद एवं पुत्रियों के विवाह करने के लिए आवेदन दिए थे। विधायक जी का पूरा प्रयास रहता है कि सब तक सरकार के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचा सके, इसी संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी जी से मुलाकात कर 11 आवेदन दिए थे। जिन पर विधानसभा अध्यक्ष जी ने संस्तुति करते हुए 09 परिवारों को प्रत्येक परिवार को 10000/- तथा 2 परिवारों को प्रत्येक परिवार को 5000/- की धनराशि के चेक भेजे है। जिनको किच्छा आवास विकास कार्यालय में लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है।

गौरव बेहड का कहना है कि विधायक जी का पूर्ण प्रयास है कि अन्य आये आवेदनों पर भी सरकार से वे जल्द से जल्द आर्थिक मदद दिलाने दिलाये। चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थी सुखरानी निवासी-वार्ड न-10 किच्छा, बलवीरों कौर निवासी ग्राम धौराडाम, विनोद कुमार निवासी वार्ड न०-07 किच्छा,कामनी देवी निवासी वार्ड न०-05 किच्छा, संजीव निवासी वार्ड न०-08 किच्छा,धर्मवीर निवासी वार्ड न०-13 किच्छा,विकास निवासी आवास विकास, रजो देवी निवासी –ग्राम नजीमाबाद,मंजू कश्यप निवासी तीन पानी डाम तथा शीला देवी निवासी चुकटी देवरिया और मुस्लिम अंसारी निवासी झा कलोनी 11 परिवारों को 1 लाख रूपये के चेक वितरित किये गये है।
इस मौके पर सभी लाभार्थियों ने विधायक तिलकराज बेहड़ का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी पुत्रियों के विवाह हेतु विधायक जी के प्रयासों से उन्हें जो मदद प्राप्त हुयी है उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते है। इस मौके पर किच्छा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दर्शन कोली,धर्मेन्द्र सिन्धी,आदि लोग उपस्थित थे।





















