
रुद्रपुर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, भाजपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन ज़ोरशोर से मना रहे है। यहां भदईपुरा में अनुभव चौधरी के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मिष्ठान वितरित करके मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुरेश कोली, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर विधायक प्रतिनिधि, अनुभव चौधरी, गोलू चौधरी, विजय पवन गंगवार, दीपक रस्तोगी, अर्जुन, आशीष सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी।





















