
रुद्रपुर – एसआरएस इंफ्राटेक द्वारा अब रुद्रपुर में आधुनिक सुख सुविधाओं युक्तऔर लिफ्ट के साथ फ्लैट्स निर्मित करेगा। इसमें ग्राहकों की सब सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। आज इसके निर्माण के लिए सामान्य के कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भूमि पूजन किया गया। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर सगीर खान एवं रनवीर तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘यह प्रोजेक्ट 1000 गज में दो टावरों के रूप में बनाया जा रहा है। दो कमरों का 625 स्क्वायर फिट में बेहतरीन लग्जीरियस फ्लैट्स होगा। जो चार मंजिला होगा, इसमें लिफ्ट भी लगाई जा रही है। इस फ्लेट में बेहतरीन फर्नीचर, के साथ एसी के साथ ही बेहतरीन सुविधाओं प्रदान की जायेंगी। उक्त निर्मित होने वाले फ्लैट की कुल कीमत 25 लाख रुपए रखी गई है। बस ग्राहकों को इसके अलावा कुछ भी अतिरिक्त शुल्क नही देना होगा। मात्र 25 लाख में पूरा कम्प्लीट लग्जीरियस फ्लैट दिया जाएगा।’

कंपनी के वॉइस प्रेजिडेंट राजीव कुमार तोमर ने बताया कि इसके अलावा रुद्रपुर, नॉएडा, रामनगर, एवं नैनीताल जिले में भी कंपनी द्वारा विकासीय कार्य किया जा रहा है। जिसमे फ्लैट्स, विला, शॉप एवं कामर्शियल प्लाट विकसित किये जा रहे है।
इस अवसर परअंकित चावला, रितिक मलिक सैफुल्लाह खालिद, विशांत राठी, समीर आर्य समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






















