
– एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2000 रुपये के नकद ईनाम की घोषणा
– स्थानीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम हेतु की गई 21 हज़ार रुपए के ईनाम की घोषणा
किच्छा – विगत 7 सितम्बर को डीडी चौक डीडी पर सुपर स्वीट हाउस से दो चोरो द्वारा दुकान का ताला तोड़ कर लोहे की छोटी तिजोरी को जिसमे नब्बे हज़ार रूपये, ज़रूरी कागजात और गोदाम की चाबियां थी। उसे अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस मामले में दुकान के स्वामी प्रीतम सिंह ने चोरी की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना किच्छा पर मुकदमा अपराध संख्या 360/ 2024 धारा 305 ए 331(4 )BNS पंजीकृत किया गया।

यह दुकान मुख्य चौराहे के बाज़ार में थी, यह चोरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। व्यापार मंडल भी लगातार चोरी का खुलासा करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस को दुकान के अंदर की सीसीटीवी फुटेज मिली जिसके आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्धों के फोटोग्राफ से पंपलेट तैयार किए गए और उसके बाद पुलिस ने उनके हुलिए और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल कर चोरो के वारे में सुराग देने की अपील की थी।

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में चोर एक मोटरसाइकिल से आये थे, पुलिस ने इसी आधार पर उनके आने और जाने के रास्ते को सीसीटीवी कैमरों से खंगालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को मुखबिर से 13 सितम्बर को सूचना मिली कि किच्छा मिठाई की दुकान की चोरी में शामिल चोर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मोटरसाइकिल से चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर टीम फौरी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को पंचवटी कॉलोनी के पास थाना ट्रांजिट कैंप से गिरफ्तार कर लिया गया।

इन अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद मोबाईल फोन कीमत 29500 रु जो की चोरी किए गए पैसों से खरीदे थे, एक अदद लाँकर मय लाँकर रैक, नगदी 46,084 रु / बरामद हुए व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल HF डिलक्स जो कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी गई है, को भी बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
यह दोनों चोर प्रीतम विश्वास निवासी गांव नेता नगर दिनेशपुर उधम सिंह नगर हाल पता शिव नगर ट्रांजिट कैंप और सूरज मौर्य उर्फ जलजीरा निवासी चामुंडा मंदिर के सामने टॉवर के पास ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर के रहने वाले है। इनका आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इन चोरो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और अन्य चोरियो के भी खुलने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा एवं अन्य पुलिस स्टाफ भी मौजूद था।
चोरी का खुलासा करने पर व्यापार मंडल और व्यापारियों द्वारा एसपी सिटी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ भी 21 हज़ार रूपये की धनराशि इनाम के रूप में देने की घोषणा की। उक्त ईमान की राशि से अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के लिए खर्च की जायेगी।





















