
किच्छा – सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिये अब एसएसपी मणिकांत मिश्रा देर रात अचानक निरीक्षण कर रहे है। बीती देर रात उन्होंने किच्छा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया और पुलिस की सभी पुलिस ड्यूटी को चैक कर आवश्यक निर्देश दिये।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी लोगों से अपील है कि वो क्षेत्र में बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद पुलिस का सहयोग करें और नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने नागरिको से कहा है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई गैरकानूनी गतिविधि हो रही है, तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे। आपके सहयोग से ही सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।





















