
ऊधमसिंह नगर – प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सिब्बल सिनेमा, सब्ज़ी मंडी, और मेन बाज़ार में NHAI के पाइपलाइन प्रोजेक्ट से प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मित्तल और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता तरुण शर्मा से दूरभाष पर बातचीत की।

श्री शर्मा ने तत्काल प्रभाव से एई अजय चंद और जेई गौरव सिंह को मौक़े पर बुलाया और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराया, जिससे प्रभावित दुकानदारों को राहत मिली।
श्री शर्मा ने इस दौरान कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं और सरकार के विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। व्यापारियों ने इस त्वरित कार्रवाई और समर्थन के लिए प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता मौजूद थे।





















