
रूद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देश भर में चलाये जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रूद्रपुर दक्षिणी मण्डल वार्ड नं.31 में बूथ संख्या- 128 और129 में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। श्री शर्मा न उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए पर्यावरण एवं प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ सभी वार्डों में चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से स्वच्छ भारत अभियान चलाया था उसी तरह से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ भी देश भर में चलाया जा रहा है, जिसके भविष्य में सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अभियान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए। पेड़ बचेगा तो पर्यावरण बचेगा, पर्यावरण बचेगा तो हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचेंगे। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस बार 48 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। इन सबसे बचाव के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है।
प्रधानमंत्री की अपील के बाद आज देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित करने की होड़ लग गई है। एक माह के अंदर ही देश भर में करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं और यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। जन-जन की भागीदारी से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ पर्यावरण की सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने में सफल होगा।
इस दौरान धरम सिंह कोली, विजय तोमर, पंडित प्रियम शर्मा, सचिन मुंजाल, हिमांशु शर्मा, हनी तनेजा, वेद ठुकराल, संदीप बाजवा, राजीव छाबड़ा, जुगनू अरोड़ा, हरीश कुकरेजा, शालू सचदेवा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















