
किच्छा – इश्क में माशूका ने अपने प्रेमी से मिलने के लिये ऐसा खेल खेला जिससे पूरे परिवार की जान सांसत में पढ़ गई थी। लेकिन प्यार की अंधी प्रेमिका का यह षड्यंत्र बेनकाब हो गया ,अब वो अपने प्रेमी के साथ जेल की सलाखों के पीछे अपने कुकर्मो की सजा भुगत रही है।
दरअसल यह मामला ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा थानांतर्गत कलकत्ता फार्म चौकी का 24 जुलाई की रात का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में सब लोग बेहोशी की हालत में है और घर का सामान भी बिखरा हुआ है। जिससे प्रतीत होता है कि घर में चोरी भी हुई है।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा के साथ एक टीम घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि घर के लोग बेहोशी की हालत में है। उन्हें किसी ने नशीली चीज़ देकर बेहोश किया है। घर में रखे गहने और नकदी चोरी हुई है।
इस मामले में पुलिस द्वारा घर में रखे खाने की जांच कराई गई तो पता लगा कि उसमे नींद की दवा मिली हुई है। पुलिस ने जब इस मामले में गहनता से जांच की तो पता लगा कि अमरजीत की पत्नी सुखविंदर का अपने पडोसी अमन सिंह से प्रेम प्रसंग था। उसने ही मिलने के लिये परिवार के सदस्यों को बेहोश करने का षड्यंत्र रचा था। सुखविंदर कौर का पति अमृतसर गया था। प्रेमी उससे मिलने के लिये बेताब था। इश्क में अंधी सुखविंदर कौर ने परिवार के सदस्यों को खाने में नशीली गोलिया दाल दी थी। जिससे परिवार के सब सदस्य बेहोश हो गए थे। बाद में इस घटना को चोरी दिखने के लिये घर के गहने और नकदी चोरी कर ली थी ,जिससे यह घटना चोरी की लगे।
इस घटना को पुलिस ने 27 जुलाई को पर्दाफास करके सुखविंदर कौर पुत्री प्रेम सिंह हाल निवासी भगवानपुर भक्तपुर और अमन सिंह पुत्र स्वर्गीय वचन सिंह निवासी उपरोक्त को चोरी गए गहनों व नगदी के साथ अंतर्गत धारा 135, 305 ए भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





















