रुद्रपुर – पुरानी फिल्म का यह गीत ‘जिसका कोई नहीं, उसका तो खुदा है यारो’ सच में उन सात गरीब कन्याओ पर चरितार्थ हो रहा है। जिनका कोई सहारा नहीं है, लेकिन पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल और उनके सहयोगियों ने इन बेसहारा निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह करने की बीड़ा उठाई है। यह सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कल अर्थात 22 जून को संपन्न होगा।
आपको बता दे कि 22 जून को संत कबीर दास की जयंती भी है, इस दिन यह सबसे पुरानी बस्ती रम्पुरा में दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में सबको आमंत्रित करने के लिये आज राजकुमार ठुकराल ने बस्तीवासियों के साथ आमंत्रण पत्र बात कर सभी को कन्याओ को आशीर्वाद देने के लिये आमंत्रित किया है।

पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल ने बताया कि पिछले वर्ष कबीर दास जयन्ती पर चार निर्धन कन्याओं का विवाह आयोजन समिति द्वारा किया गया था। इस वर्ष सात कन्याओ का कन्यादान किया जायेगा। विवाह आयोजन समिति द्वारा निर्धन कन्याओ को गृहस्ती का सामान भी आशीर्वाद स्वरूप दिया जायेगा।
कार्यक्रम संपन्न होने से पूर्व कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल, चंद्रकाली कोली, माया देवी कोली, नीतू कोली,
ललित कोली, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे।





















