– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – नगर क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की चर्चा होते ही इस चुनावी प्रक्रिया में व्यापार मंडल का सदस्य बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ ही सैलून और ब्यूटी पार्लर चला रहे व्यापारियों को शामिल करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सतपाल गावा को व्यापारियों ने ज्ञापन सौपा।

यह ज्ञापन ट्रांसपोर्ट नगर और किच्छा के तमाम व्यापारियों ने एन यू खान, जीशान मलिक के नेतृत्व में दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा सैलून और ब्यूटी पार्लर चला रहे व्यापारियों को भी संगठन में किया जाना चाहिए। जबकि यह व्यापारी सदैव व्यापार मंडल का समर्थन करते रहे है। लेकिन इन्हे अभी तक सदस्यता प्रदान नहीं की गई है। जिससे वो अपने साथ हुई किसी भी उत्पीड़न की घटना के लिये आवाज़ नहीं उठा पा रहे है। व्यापार मंडल उनकी आवाज़ बने और उन्हें अपने साथ जोड़े जिससे संगठन मज़बूत होगा और व्यापारियो की आवाज़ भी बुलंद होगी।
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सत्यपाल गावा ने इन व्यापारियो के ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अक्षय बाबा, नाजिम मलिक, तस्लीम राजा, फरियाद शाह, रिजवान निक्की, इरफान आदि दर्जनों व्यापारी शामिल थे।





















